'देखो, तुम्हारे आश्रम (कैलास)-में महादेवजी अभी तप-साधन कर रहे हैं, (अत:) पार्वती से कहो कि जाकर मनोयोगपूर्वक शिवजी की आराधना करे'। दम्पति (हिमवान्-मैना)-को यह उपाय बतलाकर मुनिश्रेष्ठ नारदजी आनन्दपूर्वक चले गये और माता-पिता ने अत्यन्त स्नेह से पार्वतीजी को शिक्षा दी।