पर्वतराज हिमाचल ने तपस्या की सारी सामग्री सजाकर पार्वतीजी को दे दी। माता कहने लगी कि ईश्वर स्त्रियों को न रचे (क्योंकि इन्हें सदैव पराधीन रहना पड़ता है)। माता-पिता ने पार्वतीजी को उपदेश दिया कि तुम शिवजी की आराधना करो और अत्यन्त आदर, प्रेम और भक्ति से मन को तर कर दो।