भेवहि भगति मन बचन करम अनन्य गति हर चरन की।गौरव सनेह सकोच सेवा जाइ केहि बिधि बरन की॥गुन रूप जोबन सींव सुंदरि निरखि छोभ न हर हिएँ।ते धीर अछत बिकार हेतु जे रहत मनसिज बस किएँ॥३ ॥
'भक्ति के द्वारा मन को सरस बना दो।' मनसा-वाचा-कर्मणा पार्वतीजी के एकमात्र श्रीमहादेवजी के ही चरणों का आश्रय था। उनके गौरव, स्नेह, शील-संकोच और सेवा का वर्णन किस प्रकार किया जा सकता है। पार्वतीजी गुण, रूप एवं यौवन की सीमा थीं, किंतु ऐसी (अनुपम) सुन्दरी को देखकर शिवजी के मनमें (तनिक भी) क्षोभ नहीं हुआ। (सच है) जो लोग विकार का कारण रहते हुए भी कामदेव को वशमें किये रहते हैं, वे ही (सच्चे) धीर हैं।