देव देखि भल समय मनोज बुलायउ।कहेउ करिअ सुर काजु साजु सजि आयउ॥२५ ॥बामदेउ सन कामु बाम होइ बरतेउ।जग जय मद निदरेसि फरु पायसि फर तेउ॥२६ ॥
देवताओं ने अनुकूल अवसर देखकर कामदेव को बुलाया और कहा कि 'आप देवताओं का काम कीजिये।' यह सुनकर कामदेव साज सजाकर आया। महादेवजी से कामदेवने प्रतिकूल बर्ताव किया और जगत् को जीत लेनेके अभिमानसे चूर होकर शिवजीका निरादर किया—उसीका फल उसने पाया अर्थात् वह नष्ट हो गया।