काहूँ न देख्यौ कहहिं यह तपु जोग फल फल चारि का।नहिं जानि जाइ न कहति चाहति काहि कुधर-कुमारिका॥बटु बेष पेखन पेम पनु ब्रत नेम ससि सेखर गए।मनसहिं समरपेउ आपु गिरिजहि बचन मृदु बोलत भए॥५ ॥
वे कहते हैं कि ऐसा तप किसीने नहीं देखा। इस तपके योग्य फल क्या चार फल अर्थात् अर्थ, धर्म, काम एवं मोक्ष (कभी) हो सकते हैं? पर्वतराजकुमारी उमा क्या चाहती हैं; जाना नहीं जाता और न वे कुछ कहती ही हैं। तब शशिशेखर श्रीमहादेवजी ब्रह्मचारीका वेष बना उनके प्रेम, (कठोर) नियम, प्रतिज्ञा और (दृढ़) संकल्पकी परीक्षा करनेके लिये गये। उन्होंने मन-ही-मन अपनेको पार्वतीजीके हाथों सौंप दिया और पार्वतीजीसे सुमधुर वचन कहने लगे।