नाम अपरना भयउ परन जब परिहरे।नवल धवल कल कीरति सकल भुवन भरे॥३९ ॥देखि सराहहिं गिरिजहि मुनिबरु मुनि बहु।अस तप सुना न दीख कबहुँ काहूँ कहु॥४० ॥
जब पार्वतीजीने (सूखे) पत्तोंको भी त्याग दिया, तब उनका नाम 'अपर्णा' पड़ा। उनकी नवीन, निर्मल एवं मनोरम कीर्तिसे चौदहों भुवन भर गये। पार्वतीजीका तप देखकर बहुत-से मुनिवर और मुनिजन उनकी सराहना करते हैं कि ऐसा तप कभी कहीं किसीने न देखा और न तो सुना ही था।