नीद न भूख पियास सरिस निसि बासरु।नयन नीरु मुख नाम पुलक तनु हियँ हरु॥३७ ॥कंद मूल फल असन, कबहुँ जल पवनहि।सूखे बेलके पात खात दिन गवनहि॥३८ ॥
उनके लिये रात-दिन बराबर हो गये हैं; न नींद है न भूख अथवा न प्यास ही है। नेत्रोंमें आँसू भरे रहते हैं, मुखसे शिव-नाम उच्चारण होता रहता है, शरीर पुलकित रहता है और हृदयमें शिवजी बसे रहते हैं। कभी कन्द, मूल, फलका भोजन होता है, कभी जल और वायुपर ही निर्वाह होता है और कभी बेलके सूखे पत्ते खाकर ही दिन बिता दिये जाते हैं।