सकुचहिं बसन बिभूषन परसत जो बपु।तेहिं सरीर हर हेतु अरंभेउ बड़ तपु॥३५ ॥पूजइ सिवहि समय तिहुँ करइ निमज्जन।देखि प्रेमु ब्रतु नेमु सराहहिं सज्जन॥३६ ॥
जिस शरीरको स्पर्श करनेमें वस्त्र-आभूषण भी सकुचाते थे, उसी शरीरसे उन्होंने शिवजीके लिये बड़ी भारी तपस्या आरम्भ कर दी। वे तीनों काल स्नान करती हैं और शिवजीकी पूजा करती हैं। उनके प्रेम, व्रत और नियमको सज्जन (साधु)-लोग भी सराहते हैं।