आकाशमें नगारे बजने लगे और गानेका मधुर शब्द होने लगा। शिवजी बैलपर चढ़कर चले। देवतालोग जय-जयकार करने और फूल बरसाने लगे तथा शुभसूचक अच्छे-अच्छे शकुन होने लगे। गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं कि महादेवजीके साथ भूत, प्रेत, पिशाच—ये ही बरातियोंके रूपमें शोभायमान हो रहे थे। [उस समय] वरको गज-चर्म, सर्प और मुण्डमालासे विभूषित देखकर देवतालोग और विष्णुभगवान् हँसने लगे।