देवराज इन्द्रसे मधुर वचन कहकर श्रीमहादेवजी प्रसन्न हो श्रीविष्णुभगवान्से मिले और देवताओंकी ओर देखकर उन्हें सम्मानित किया। इससे शिवजीको बड़ा आनन्द हुआ। [उस समय] बहुत प्रकारसे वाहन, यान और विमान शोभायमान हो रहे थे। फिर बरात चली और धड़ाधड़ नगारे बजने लगे।