नाचहिं नाना रंग तरंग बढ़ावहिं।अज उलूक बृक नाद गीत गन गावहिं॥९३ ॥रमानाथ सुरनाथ साथ सब सुर गन।आए जहँ बिधि संभु देखि हरषे मन॥९४ ॥
वे अनेक प्रकारसे नाचते हैं और आनन्दकी उमंगको और भी बढ़ाते हैं। बकरे, उल्लू, भेड़िये शब्द कर रहे हैं और शिवजीके गण गीत गाते हैं। [इसी समय] लक्ष्मीपति भगवान् विष्णु और देवराज इन्द्र समस्त देवताओंके साथ जहाँ ब्रह्माजी एवं शंकरजी थे, वहाँ आये और उन्हें देखकर अपने मनमें [बहुत] प्रसन्न हुए।