वे सँवारकर विमानोंको सजाने लगे। उस समय अच्छे-अच्छे शकुन होने लगे। इस प्रकार अपने-अपने साज-समाजको सजाकर देवतालोग चल दिये। शिवजीके समस्त दूत और भूतगण अत्यन्त आनन्दित होकर गरज रहे हैं और सुअर, भैंसे, कुत्ते, गधे आदि [अपने-अपने] वाहनोंको सजाते हैं।