शिवजीने तुरंत ही ब्रह्माजीको बुलवाकर जब लग्नपत्रिका पढ़वायी, तब उन्होंने कहा कि 'सब देवताओंको बुलवाकर विवाहके लिये चलो।' ब्रह्माने जहाँ-तहाँ शिवजीके गणोंको धावन (दूत) बनाकर भेजा। यह समाचार सुनकर देवतालोग प्रसन्न हुए और नगारे बजानेको कहने लगे।