जनु राजधानी मदन की बिरची चतुर बिधि और हीं।रचना बिचित्र बिलोकि लोचन बिथकि ठौरहिं ठौर हीं॥एहि भाँति ब्याह समाज सजि गिरिराजु मगु जोवन लगे।तुलसी लगन लै दीन्ह मुनिन्ह महेस आनँद रँग मगे॥११ ॥
मानो चतुर विधाताने कामदेवकी राजधानीको और ही (अलौकिक) ढंगसे रचा है। उसकी विचित्र रचनाको देखकर नेत्र जहाँ जाते हैं, वहीं ठिठककर रह जाते हैं। इस प्रकार विवाहका साज सजाकर हिमवान् बरातका रास्ता देखने लगे। गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं कि मुनियोंने शिवजीको लग्नपत्रिका लेकर दी। इससे शिवजी आनन्दोत्सवमें मग्न हो गये।