तोरन कलस चवँर धुज बिबिध बनाइन्हि।हाट पटोरन्हि छाय सफल तरु लाइन्हि॥८७ ॥गौरी नैहर केहि बिधि कहहु बखानिय।जनु रितुराज मनोज राज रजधानिय॥८८ ॥
अनेक प्रकारके बंदनवार, कलश, चँवर और ध्वजा-पताकाएँ बनायी गयीं, बाजारको रेशमी वस्त्रोंसे छाकर [बीच-बीचमें] फलयुक्त वृक्ष लगाये गये। पार्वतीजीके नैहरका कहिये, किस प्रकार वर्णन किया जाय! वह तो मानो वसन्त और कामदेवके राज्यकी राजधानी ही थी।