घर घाल चालक कलह प्रिय कहियत परम परमारथी।तैसी बरेखी कीन्हि पुनि मुनि सात स्वारथ सारथी॥उर लाइ उमहि अनेक बिधि जलपति जननि दुख मानई।हिमवान कहेउ इसान महिमा अगम निगम न जानई॥१३ ॥
'नारदजीको कहते तो परम परोपकारी हैं, परंतु ये हैं घरको नष्ट करनेवाले, धूर्त और कलहप्रिय। सप्तर्षियोंने विवाह-सम्बन्धी बातचीत भी वैसी ही की, वे भी [पूरे] स्वार्थसाधक ही निकले।' इस प्रकार माता मैना पार्वतीजीको हृदयसे लगाकर अनेक प्रकारकी कल्पना करने लगी और अत्यन्त दु:ख मानने लगी। तब हिमवान्ने कहा कि शिवजीकी महिमा अगम्य है, उसे वेद भी नहीं जानता।