हिमवान्के वचन सुनकर मैनाका मन कुछ स्वस्थ हुआ अर्थात् उसके मनमें सान्त्वना हुई। उस समय जहाँ-तहाँ बाजार, चौक एवं गलियोंमें बरातकी ही चर्चा चल रही थी। उसे सुन-सुनकर लक्ष्मीपति भगवान् विष्णु, देवराज इन्द्र तथा [अन्य] देवतालोग कमलके समान हाथोंको जोड़कर (अर्थात् मुखमण्डलको हाथोंसे ढककर) बार-बार मुँह फेरकर हँसते थे।