Lokgeet (लोकगीत) अवधी • Awadhi
लखि लौकिक गति संभु जानि बड़ सोहर।भए सुंदर सत कोटि मनोज मनोहर॥१११ ॥नील निचोल छाल भइ फनि मनि भूषन।रोम रोम पर उदित रूपमय पूषन॥११२ ॥

तब श्रीमहादेवजी लौकिक गतिको देखते हुए उस समय बड़ा कोलाहल जान सौ करोड़ कामदेवोंसे भी अधिक सुन्दर और मनोहर हो गये। उनका गजचर्म नीलाम्बर हो गया और जितने सर्प थे, वे मणिमय आभूषण हो गये। उस समय ऐसा जान पड़ता था, मानो उनके रोम-रोमपर सुन्दर रूपमय सूर्य प्रकाशित हो रहे हों।

Work Parvati Mangal
Language अवधी · Awadhi
work पार्वती-मंगल
meter sohar
author तुलसीदास
phonetic keys L272
Tags: पार्वती-मंगलतुलसीदासभक्ति