शिवजीके गणोंका वेष भी मंगलमय हो गया और वे अपने सौन्दर्यसे कामदेवके भी मनको मोहने लगे। यह सुनकर [सभी] स्त्री-पुरुष हृदयमें आनन्दित होकर उन्हें देखनेके लिये चले। [उस समय ऐसा जान पड़ता था] मानो शिवजी शारदी पूर्णिमाके चन्द्रमा हैं, देवतालोग नक्षत्रोंके समान हैं तथा उन्हें देखनेके लिये उनके चारों ओर पुरवासीलोग चकोरसमुदायकी भाँति सुशोभित हो रहे थे।