लग्नका समय होनेपर गिरिवर हिमवान्ने बरातियोंको बुलावा भेजा और उन्हें मंगलमय अर्घ्य और पाँवड़े देते साथ ले चले। [चलनेके समय] मंगलमय शकुन होते हैं और देवतालोग फूलोंकी वर्षा करते हैं। आनन्दपूर्ण गान और नगारोंका निनाद होने लगा और नगर आनन्द एवं मंगलसे पूर्ण हो गया।