पहली ही पौरीपर समधियोंका सुखदायक सम्मिलन हुआ। इधर ब्रह्माजी थे और उधर हिमवान् थे। दोनों ही समान और सब प्रकारसे योग्य थे। फिर मणि और सोनेके सुन्दर थालमें आरती सजाकर स्त्रियाँ चलीं। उनके रूपको देखकर कामपत्नी रति और गान श्रवणकर सरस्वती भी ईर्ष्या करने लगती थीं।