शरीरसे पुलकित और मनमें आनन्दित हो वे भाग्य और प्रेमसे भरी प्रेमके आवेशमें मत्त गजगामिनी कामिनियाँ वर (दूलह)-का परिछन (पूजन) करने चलीं। वरको चन्द्रमाके समान गौर और अंग-अंगमें प्रकाशपूर्ण देखकर सास (मैना) सुखसागरमें मग्न हो आरती उतारने लगीं।