सासने सुख-सिन्धुमें मग्न होकर आरती उतारी और फिर निछावर करके वरकी ओर देखकर मार्गमें अर्घ्य और पाँवड़े देतीं फूलसे लदे हुए वरको आनन्दपूर्वक मण्डपमें ले चलीं। हिमवान्ने सभी देवताओंका सम्मान करके उन्हें उचित आसन दिये। उस समयका जो कुछ साज-समाज था, वह सब सुन्दर मण्डपमें लाकर रखा गया।