वरको अर्घ्य देकर मणिजटित आसनपर बैठाया गया और फिर पूजा करके मधुपर्क खिलानेकी रीति पूरी की गयी तथा आचमन कराया गया। तत्पश्चात् ब्रह्माने सप्तर्षियोंसे कहा कि 'विलम्ब न करो, लग्नका समय हो गया है। शीघ्र ही सब विधियाँ सम्पन्न करो'।