थापि अनल हर बरहि बसन पहिरायउ।आनहु दुलहिनि बेगि समय अब आयउ॥१२३ ॥सखी सुआसिनि संग गौरि सुठि सोहति।प्रगट रूपमय मूरति जनु जग मोहति॥१२४ ॥
तब अग्नि-स्थापना करके दूल्हे (श्रीशिवजी)-को वस्त्र पहनाया गया और कहा गया कि 'शीघ्र ही दुलहिनको लाओ, अब समय आ गया है'। उस समय सखियों और ब्याही हुई [अन्य] लड़कियोंके साथ पार्वतीजी अत्यन्त सुशोभित थीं, मानो सौन्दर्य-मूर्ति प्रकट होकर जगत्को मोह रही हो।