भूषन बसन समय सम सोभा सो भली।सुषमा बेलि नवल जनु रूप फलनि फली॥१२५ ॥कहहु काहि पटतरिय गौरि गुन रूपहि।सिंधु कहिय केहि भाँति सरिस सर कूपहि॥१२६ ॥
समयके अनुकूल वस्त्र और आभूषणोंकी खूब शोभा हो रही है, मानो शोभाकी नवीन लतिका रूपमय फलोंसे फली हुई है। कहो, पार्वतीजीके गुणों एवं रूपकी तुलना किससे की जाय! समुद्रको किस प्रकार तालाब और कुँएके बराबर बतलाया जाय!