पार्वतीजीको आते देखकर देवतालोग सिर नवाते हैं और अपना जन्म कृतार्थ हुआ जानकर सुखी होते हैं। ब्राह्मणलोग आशीर्वाद दे-देकर वेदकी ध्वनि कर रहे हैं और समय-समयपर गान एवं नगारोंकी ध्वनि तथा फूलोंकी वर्षा हो रही है।