बर दुलहिनिहि बिलोकि सकल मन हरसहिं।साखोच्चार समय सब सुर मुनि बिहसहिं॥१२९ ॥लोक बेद बिधि कीन्ह लीन्ह जल कुस कर।कन्या दान सँकलप कीन्ह धरनीधर॥१३० ॥
सब लोग दुलहा-दुलहिनको देखकर मन-ही-मन प्रफुल्लित होते हैं। शाखोच्चारके समय सब देवता और मुनिलोग हँसने लगे। फिर पर्वतराज हिमवान्ने सब प्रकारकी लौकिक-वैदिक विधियोंको करके हाथमें जल और कुश लिया तथा कन्यादानका संकल्प किया।