कुलगुरु और कुलदेवताओंका पूजन किया गया। फिर उस शुभ घरीमें कलश और शिलाका पूजन किया गया। [तत्पश्चात्] लावा-विधान (जिसमें कन्याका भाई कन्याकी गोदमें धानका लावा भरता है) और होम-विधान होकर फिर भाँवरें पड़ीं। [इसके अनन्तर] वधूकी माँगमें सिन्दूर भरनेकी रीति कर ग्रन्थिबन्धन हुआ और फिर ध्रुवका दर्शन किया गया। तब सब लोग कहने लगे कि विवाह सम्पन्न हो गया और हमलोगोंने जन्म लेनेका फल अपनी आँखोंसे देख लिया।