इस प्रकार सभीने अपना जन्मफल देखा। विवाह हो गया और दसों दिशाओंमें आनन्द उमड़ पड़ा। गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं कि नगारोंके घोष, गानकी ध्वनि और फूलोंकी वर्षासे वह रात्रि सुहावनी हो गयी। पर्वतराज हिमवान्ने वस्त्र, मणियाँ, गौ, धन, हाथी, घोड़े, दास, दासियाँ—जो कुछ भी गिरिराजको प्रिय थे, वे सभी प्रेमपूर्वक दहेजमें दिये।