मृगनयनि बिधुबदनी रचेउ मनि मंजु मंगलहार सो।उर धरहुँ जुबती जन बिलोकि तिलोक सोभा सार सो॥कल्यान काज उछाह ब्याह सनेह सहित जो गाइहै।तुलसी उमा संकर प्रसाद प्रमोद मन प्रिय पाइहै॥१६ ॥
कविकी बुद्धिरूपी मृगनयनी चन्द्रवदनी स्त्रीने [उपर्युक्त] मणियोंके इस मंगलहारको रचा है, इसे भक्तोंकी बुद्धिरूपी स्त्रियाँ तीनों लोककी शोभाका सार समझकर धारण करें। जो लोग विवाहोत्सवादि मंगल-कृत्योंके समय इसका प्रेमसहित गान करेंगे, श्रीगोस्वामीजी कहते हैं कि वे श्रीशिव और पार्वतीजीके प्रसादसे मनको प्रिय लगनेवाला आनन्द प्राप्त करेंगे।