पार्वतीजी और शिवजीके विवाहके आनन्दसे सारे भुवन भर गये, विधाताने सबके सम्पूर्ण मनोरथोंको पूरा कर दिया। प्रेमरूप रेशमके रेशमी तागेमें कविकी बुद्धिरूपी मृगनयनी कामिनीने यह श्रीपार्वती और शंकरके गुणगणरूपी मणियोंसे मंगलमय हार गूँथा है।