भेंटि उमहि गिरिराज सहित सुत परिजन।बहुत भाँति समुझाइ फिरे बिलखित मन॥१४५ ॥संकर गौरि समेत गए कैलासहि।नाइ नाइ सिर देव चले निज बासहि॥१४६ ॥
गिरिराज हिमवान् पुत्र और परिजनोंसहित पार्वतीजीसे मिलकर और उन्हें बहुत प्रकार समझा-बुझाकर दु:खी मनसे लौटे। फिर शिवजी पार्वतीजीके सहित कैलास गये और देवतालोग प्रणाम करके अपने-अपने स्थानोंको चले गये।