वे एक बार मिलकर विदा कर देती हैं और फिर मिलकर पहुँचाने जाती हैं, मानो हालकी बियाई हुई गाय हुँकार भर-भरकर दौड़ती हो। पार्वतीजी माताके मुखको देखकर नेत्रोंसे जल बहा रही हैं और सखियाँ 'संसारमें स्त्रीका जन्म ही वृथा है' यों कहकर सोच करती हैं।