सभी देवताओंका सम्मान करके उन्हें पहिरावनी दी और उनकी विनय एवं स्नेहसे सुहावनी बड़ाई की। फिर सासने शिवजीके चरणोंको पकड़कर कहा कि 'हमारी एक विनीत प्रार्थना मानिये—पार्वती मेरे जीवनकी मूल है ऐसा जानियेगा'।