[शिवजीने कहा—] 'हे देवि! मैं कुछ विनती करता हूँ, बुरा न मानना। मैं स्वाभाविक स्नेहसे कहता हूँ, अपने जीमें इसे सत्य जानना। तुमने संसारमें प्रकट होकर अपने माता-पिताका यश प्रसिद्ध कर दिया। तुम संसारसमुद्रमें स्त्रियोंके बीच रत्न-सदृश उत्पन्न हुई हो'।