अगम न कछु जग तुम कहँ मोहि अस सूझइ।बिनु कामना कलेस कलेस न बूझइ॥४५ ॥जौ बर लागि करहु तप तौ लरिकाइअ।पारस जौ घर मिलै तौ मेरु कि जाइअ॥४६ ॥
'मुझे ऐसा जान पड़ता है कि संसारमें तुम्हारे लिये कुछ भी अप्राप्य नहीं है [यह भी सच है कि] निष्काम तपस्यामें क्लेश नहीं जान पड़ता। [परंतु] यदि तुम वर (दुलहा)-के लिये तप करती हो तो यह तुम्हारा लड़कपन है; क्योंकि यदि घरमें ही पारसमणि मिल जाय तो क्या कोई सुमेरुपर जायगा?'