मोरें जान कलेस करिअ बिनु काजहि।सुधा कि रोगिहि चाहइ रतन की राजहि॥४७ ॥लखि न परेउ तप कारन बटु हियँ हारेउ।सुनि प्रिय बचन सखी मुख गौरि निहारेउ॥४८ ॥
'हमारी समझसे तो तुम बिना प्रयोजन ही क्लेश उठाती हो। अमृत क्या रोगीको चाहता है और रत्न क्या राजाकी कामना करता है?' इस ब्रह्मचारीको आपके तपका कोई कारण समझमें नहीं आया, यह सोचते-सोचते अपने हृदयमें हार गया, इस प्रकार उसके प्रिय वचन सुनकर पार्वतीने सखीके मुखकी ओर देखा।