पार्वतीजीने सखीके मुखकी ओर देखा; तब सखीने उनकी अनुमति जानकर उनके तपका कारण [यह] बतलाया कि वे शिवजीके लिये तपस्या करती हैं। यह सुनकर ब्रह्मचारीने हँसकर कहा कि 'यह [तो तुम्हारी] महान् मूर्खता है।' जिसने तुम्हें ऐसा उपदेश दिया है कि जिसके कारण तुमने इतना क्लेश उठाकर बावले वरका वरण किया है, मैं तुम्हारी भलाईके लिये सद्भाववश कहता हूँ कि वह तुम्हारा घोर शत्रु है।