'[अच्छा] यह तो बताओ कि क्या सुनकर तुम ऐसे कुलहीन वरपर रीझ गयी, जो गुणरहित, प्रतिष्ठारहित, जातिरहित और माता-पितारहित है। वे शिवजी तो भीख माँगकर खाते हैं, नित्य [श्मशानमें] चिता [भस्म] पर सोते हैं, नग्न होकर नाचते हैं और पिशाच-पिशाचिनी इनके दर्शन किया करते हैं'।