भाँग धतूर अहार छार लपटावहिं।जोगी जटिल सरोष भोग नहिं भावहिं॥५१ ॥सुमुखि सुलोचनि हर मुख पंच तिलोचन।बामदेव फुर नाम काम मद मोचन॥५२ ॥
'भाँग-धतूरा ही इनका भोजन है; ये शरीरमें राख लपटाये रहते हैं। ये योगी, जटाधारी और क्रोधी हैं; इन्हें भोग अच्छे नहीं लगते'। तुम सुन्दर मुख और सुन्दर नेत्रोंवाली हो, किंतु शिवजीके तो पाँच मुख और तीन आँखें हैं। उनका वामदेव नाम यथार्थ ही है। वे कामदेवके मदको चूर करनेवाले अर्थात् काम-विजयी हैं।