'शंकरमें एक भी श्रेष्ठ गुण नहीं है वरं करोड़ों दूषण हैं। वे नरमुण्ड और हाथीके खालको धारण करनेवाले तथा साँप और विषसे विभूषित हैं'। कहाँ तो तुम्हारा गुण, शील और शोभायमान स्वरूप और कहाँ शंकरका अमंगल वेष, जो अत्यन्त भयानक है।