जो सोचइ ससि कलहि सो सोचइ रौरेहि।कहा मोर मन धरि न बिरय बर बौरेहि॥५५ ॥हिए हेरि हठ तजहु हठै दुख पैहहु।ब्याह समय सिख मोरि समुझि पछितैहहु॥५६ ॥
'जो शंकर शशिकलाकी चिन्तामें रहते हैं, वे क्या तुम्हारा ध्यान रखेंगे? मेरे कहे हुए वचनोंको हृदयमें धारण करके तुम बावले वरको न वरना'। अपने हृदयमें विचारकर हठ त्याग दो; हठ करनेसे तुम दु:ख ही पाओगी और ब्याहके समय हमारी शिक्षाको याद कर-करके पछताओगी।