'जिस समय वे भूत-पिशाच और प्रेतोंकी बरात सजाकर आयेंगे,' तब तुम्हें पछताना पड़ेगा। उस बरातको यमदूतोंकी सेनाके समान देखकर स्त्री-पुरुष सब भाग चलेंगे। [ग्रन्थिबन्धनके समय] अत्यन्त सुन्दर रेशमी वस्त्रको हाथीके चर्मके साथ जोड़ते हुए सखियाँ मुँह फेरकर हँसेंगी और कोई प्रकट एवं कोई हृदयमें ही कहेगी कि अमृत और विषको घोलकर मिलाया जा रहा है।