तुमहिं सहित असवार बसहँ जब होइहहिं।निरखि नगर नर नारि बिहँसि मुख गोइहहिं॥५७ ॥बटु करि कोटि कुतरक जथा रुचि बोलइ।अचल सुता मनु अचल बयारि कि डोलइ॥५८ ॥
'जब तुम्हारे साथ शिवजी बैलपर सवार होंगे, तब नगरके स्त्री-पुरुष देखकर हँसते हुए अपने मुख छिपा लेंगे'। इसी प्रकार अनेकों कुतर्क करके ब्रह्मचारी इच्छानुसार बोल रहा था; परंतु पर्वतकी पुत्रीका मन डिगा नहीं, भला कहीं हवासे पर्वत डोल सकता है?