साँच सनेह साँच रुचि जो हठि फेरइ।सावन सरिस सिंधु रुख सूप सो घेरइ॥५९ ॥मनि बिनु फनि जल हीन मीन तनु त्यागइ।सो कि दोष गुन गनइ जो जेहि अनुरागइ॥६० ॥
जो सत्य स्नेह और सच्ची रुचिको फेरना चाहता है, वह [तो] मानो सावनके महीने (वर्षा-ऋतु)-में नदीके प्रवाहको समुद्रकी ओर सूपसे घुमानेकी चेष्टा करता है। मणिके बिना सर्प और जलके बिना मछली शरीर त्याग देती है, ऐसे ही जो जिसके साथ प्रेम करता है, वह क्या उसके दोष-गुणका विचार करता है?