ब्रह्मचारीके कर्णकटु चाटु वचनोंने पार्वतीजीके हृदयमें तीरके समान आघात किया। उनकी आँखें लाल हो गयीं, भृकुटियाँ तन गयीं और होंठ फड़कने लगे। उनका शरीर थर-थर काँपने लगा। फिर उन्होंने सखीकी ओर देखकर कहा—'अरी आली! इस ब्रह्मचारीको शीघ्र बिदा करो, यह [तो] बड़ा ही अशिष्ट है'।