कहुँ तिय होहिं सयानि सुनहिं सिख राउरि।बौरेहि कैं अनुराग भइउँ बड़ि बाउरि॥६३ ॥दोष निधान इसानु सत्य सबु भाषेउ।मेटि को सकइ सो आँकु जो बिधि लिखि राखेउ॥६४ ॥
[फिर ब्रह्मचारीको सम्बोधित करके कहने लगीं—] 'कहीं कोई चतुर स्त्रियाँ होंगी, वे आपकी शिक्षा सुनेंगी, मैं तो बावलेके प्रेममें ही अत्यन्त बावली हो गयी हूँ'। आपने जो कहा कि महादेवजी दोषनिधान हैं, सो सब सत्य ही कहा है; परंतु विधाताने जो अंक लिख रखे हैं, उन्हें कौन मिटा सकता है?