'वाद-विवाद करके कौन दु:ख बढ़ाये? कवि किसको मीठा कहते हैं? जिसको जो अच्छा लगता है' (भाव यह कि जिसको जो अच्छा लगे, उसके लिये वही मीठा है)। [फिर सखीसे बोली—] हे सखी! इनसे कहो बहुत देर हो गयी है, अब अपने कामके लिये कहीं जायँ। देखो, किसी कुयुक्तिको रचकर फिर कुछ न बक उठें।