'ये प्रीतिकी तो क्या, बात करनेकी रीति भी नहीं जानते; अतएव कोई विपरीत बात [फिर] न कहें। शिवजी और साधुओंकी निन्दा करनेवाले अत्यन्त मन्द अर्थात् नीच होते हैं; उस निन्दाको जो कोई सुनता है, वह भी बड़ा पापी होता है।' गोस्वामी तुलसीदासजी कहते हैं कि इस वचनको सुन उनका सत्य, दृढ़ और पवित्र प्रेम जानकर करुणासिन्धु श्रीमहादेवजी प्रकट हो गये; उनके ललाटमें चन्द्रमा शोभायमान हो रहा था।